केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 के बीच आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET या सीटेट) के दिसंबर 2021 संस्करण के लिए, एडमिट कार्ड अगले सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक इंफोर्मेशन बुलेटिन के अनुसार, सीबीएसई की ओर से प्रवेश- पत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।