इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (IOAA) दुनिया भर के प्रतिभावान छात्रों में खगोल विज्ञान के प्रसार के उद्देश्य से 2006 में थाईलैंड, इंडोनेशिया, ईरान, चीन और पोलैंड सहित पांच देशों द्वारा शुरू किया गया था।
यह परीक्षा तीन चरणों में कराई जाती है, प्रथम चरण के सफल 300 छात्र ही द्वितीय चरण में सम्मिलित होते हैं। द्वितीय चरण से कुल 35 छात्रों का चयन होता है जो कि मुम्बई में कैम्प के लिए बुलाए जाते हैं। आखिरी चरण में 5 छात्रों की टीम बनाई जाती है जो भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करते है। इस वर्ष फिटजी मेरठ के छात्र अरहान अहमद ने अंतिम 5 छात्रों में अपनी जगह बनाई और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण पदक प्राप्त करके मेरठ जिले का नाम दुनियाभर में रोशन किया।
अरहान अहमद मेरठ से अभी तक के पहले छात्र हैं जिसने इस परीक्षा में देश का प्रतिनिधित्व किया है। मेरठ शहर के लिये यह बहुत गौरव का विषय है ।
ज्ञात हो फिट्जी के 3 छात्रों ने इस बार अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड मेडल देश के लिये प्राप्त किए।