फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEH Board 2021: बोर्ड ने सुधार परीक्षा के लिए जारी किया टाइम टेबल, 7 सितंबर से होंगी शुरू

Tue, 31 Aug 2021 05:06 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 7 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं। अभ्यर्थी कक्षा 10वीं, 12वीं की सुधार परीक्षा की डेट शीट देखने के लिए BSEH की आधिकारिक साइट bseh.org पर जा सकते हैं। वहीं डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा इंप्रूवमेंट परीक्षा 2021 - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, BSEH ने हरियाणा बोर्ड सुधार परीक्षा 2021 की तारीखें जारी कर दी हैं। कक्षा 10वीं, 12वीं की सुधार परीक्षा की डेट शीट देखने के लिए अभ्यर्थी BSEH की आधिकारिक साइट bseh.org पर जा सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कक्षा 12वीं की परीक्षा 7 सितंबर से शुरू होगी और 22 सितंबर, 2021 को समाप्त होगी। वहीं कक्षा 10वीं की सुधार परीक्षा 7 सितंबर से शुरू होगी और 18 सितंबर, 2021 को समाप्त होगी। जो उम्मीदवार सुधार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2021: इम्प्रूवमेंट परीक्षा की डेटशीट कैसे डाउनलोड करें
• बीएसईएच की आधिकारिक साइट bseh.org पर जाएं।
• होम पेज पर उपलब्ध बीएसईएच कक्षा 10वीं, 12वीं सुधार परीक्षा तिथियां, लिंक पर क्लिक करें।
• एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं।
• पीडीएफ फाइल को सेव करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन

परीक्षा में लानी होंगी यह महत्वपूर्ण चीज़ें
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को अपना लॉग, ट्रिग्नोमेट्री टेबल और मैप के स्टैंसिल लाना होगा। अभ्यर्थी केवल विज्ञान विषयों में रंगीन पेंसिल का उपयोग कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपनी निजी पानी की बोतल भी लानी होगी। परीक्षा आयोजित करने के लिए बोर्ड द्वारा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी सभी आवश्यक एसओपी का पालन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें