फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम अंडरपास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, 22 से खुलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए खुशखबरी है। आश्रम चौक पर अंडरपास का निर्माण कार्य 15 दिन के भीतर पूरा हो जाएगा और यह अंडरपास 22 मार्च से ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ अंडरपास के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन आश्रम फ्लाईओवर व प्रगति मैदान के पास बन रहे अंडरपास के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले साल आश्रम अंडरपास के निर्माण कार्य को कई बार रोकना पड़ा। इससे अंडरपास के काम को पूरा होने में देरी हुई है, लेकिन अब निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और 15 दिन के कार्य भीतर पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 मार्च से इस अंडरपास को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।
सिसोदिया ने अधिकारियों के साथ आश्रम फ्लाईओवर व प्रगति मैदान से निजामुद्दीन के बीच बनाए जा रहे अंडरपास के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तेजी के साथ निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आईटीओ, रिंग रोड, केंद्रीय सचिवालय, इंडिया गेट, मध्य दिल्ली जाने के लिए रोजाना लाखों लोग इन रास्तों का प्रयोग करते है। इसको ध्यान रखते हुए जल्दी ही यहां निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आश्रम फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अगस्त तक व दिल्ली सरकार व केंद्र सरकार के सहयोग से बन रहे प्रगति मैदान अंडरपास का कार्य मई तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें