फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: विकास कुमार बने डीएमआरसी के नए एमडी, पांच साल के लिए हुई नियुक्ति

Wed, 30 Mar 2022 11:26 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

विकास कुमार भारतीय रेल सेवा के 1988-बैच के अधिकारी हैं। पहले से ही वह डीएमआरसी में संचालन के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। दिसंबर 2021 में उन्हें निदेशक (संचालन) नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : twitter @OfficialDMRC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास कुमार दिल्ली मेट्रो के नए प्रबंध निदेशक (एमडी) बन गए हैं। हाल ही में उनके नाम पर उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। उनकी नियुक्ति पांच साल के लिए हुई है।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के मौजूदा प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त होगा। इससे पहले कई बार उनकी सेवाओं का विस्तार किया गया। कुछ दिनों पहले दिल्ली सरकार ने डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक पद के लिए आवेदन मांगा था। इस पद की योग्यता और अनुभवों के आधार पर निदेशक विकास कुमार का नाम चयन समिति ने तय किया है।

1988 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं विकास कुमार

विकास कुमार भारतीय रेल सेवा के 1988-बैच के अधिकारी हैं। पहले से ही वह डीएमआरसी में संचालन के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। दिसंबर 2021 में उन्हें निदेशक (संचालन) नियुक्त किया गया था। माना जा रहा है कि नए एमडी के संचालन से जुड़े रहने की वजह से मेट्रो फेज-4 के निर्माण को नई रफ्तार मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक 20-25 उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था। इसमें सात से आठ आवेदक दिल्ली मेट्रो के थे। प्रबंध निदेशक की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें