फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने डॉक्टर को मारा थप्पड़: पुलिस ने कहा- दोनों पक्षों में हो गया समझौता, नहीं मिली शिकायत

Wed, 30 Mar 2022 07:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरएमएल में एक डॉक्टर को पुलिस जवान ने थप्पड़ मारा। उपचार को लेकर हुई बहस के बीच पुलिस जवान की हरकत पर नाराज डॉक्टरों ने प्रबंधन से शिकायत की।
विज्ञापन
RML Hospital - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर को पुलिस जवान ने थप्पड़ मारा। एक मरीज के उपचार को लेकर हुई बहस के बीच पुलिस जवान की हरकत पर नाराज डॉक्टरों ने प्रबंधन से शिकायत की। अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) ने निदेशक को पत्र लिख तत्काल इस मामले में संज्ञान लेने और संबंधित पुलिस जवान के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। साथ ही अस्पताल में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में मार्शल तैनात करने की अपील भी की है।

विज्ञापन


हालांकि दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि इस घटना के बारे में अभी तक यह पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हुआ है। पुलिस के पास बुधवार शाम तक कोई शिकायत नहीं पहुंची है। 

अस्पताल के आरडीए अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार को अस्पताल में यह घटना हुई। पुलिस जवान का व्यवहार काफी गलत था। अगर उन्हें उपचार को लेकर कोई शिकायत थी तो इसके लिए प्रबंधन को शिकायत दे सकते हैं लेकिन उन्होंने ऐसा न करते हुए सीधे डॉक्टर पर हमला कर दिया। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में आए दिन डॉक्टरों के खिलाफ ऐसी घटनाएं हो रही हैं। अगर इस तरह की घटनाएं आती रहीं तो अस्पताल में इलाज करना डॉक्टरों के लिए मुश्किल हो जाएगा। डॉ. अजय ने बताया कि प्रबंधन को पत्र भेजा है। इस पर अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया है अगर प्रबंधन ने जल्द से जल्द मांग नहीं मानी तो उनके खिलाफ भी कदम उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें