फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 30 जून से ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने वालों को मिलेगी 15 प्रतिशत छूट

Tue, 22 Jun 2021 11:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के महापौर मुकेश सूर्यान ने बताया कि संपत्ति कर विभाग सीएससी के सहयोग से सभी जोनों में आरडब्लूए और मार्केट एसोसिशन के साथ मिलकर संपत्ति कर शिविर लगाएगा।
विज्ञापन
टैक्स - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने इस वर्ष निर्णय लिया गया है कि केवल ऑनलाइन माध्यम से ही संपत्ति कर जमा कराये जाएंगे और ऑनलाइन ही पेमेंट ली जायेगी। इसके लिए निगम ने 144 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) खोला है। सभी केंद्रों पर तैनात नोडल अधिकारियों के नंबर निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी प्रकार की असुविधा होने पर इनसे सीधा बात किया जा सकता है।
विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के महापौर मुकेश सूर्यान ने बताया कि संपत्ति कर विभाग सीएससी के सहयोग से सभी जोनों में आरडब्लूए और मार्केट एसोसिशन के साथ मिलकर संपत्ति कर शिविर लगाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वह इस सुविधा का लाभ उठाएं। इससे उनकी संपत्ति कर का ऑनलाइन रिकॉर्ड भी रखा जा सकेगा।

इस साल दक्षिणी निगम ने 115000 संपत्ति करदाताओं से 80 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 75000 संपत्ति करदाताओं से 28 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त की गई थी। पिछले साल केवल मैनुअल रूप से संपत्ति कर जमा किया गया था। इस साल नागरिकों को ऑनलाइन कर जमा करने की सुविधा के साथ-साथ 30 जून से पहले संपत्ति कर अदा करने पर 15 प्रतिशत की छूट भी दिये जाने का प्राविधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें