फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: जीआईपी वाटर पार्क में युवक की मौत, पैर और कमर पर मिले चोट के निशान; दोस्तों के साथ नहाने आया था धनंजय

Sun, 07 Apr 2024 10:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा के जीआईपी वाटर पार्क में नहाने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ आया हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-38 ए स्थित जीआईपी वाटर पार्क में अपने दोस्तों के साथ नहाने आए एक युवक की रविवार दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ  एंटरटेनमेंट पार्क आया था। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने सब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। पुलिस वाटर पार्क प्रबंधन से इस मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन


दिल्ली के आदर्श नगर निवासी धनंजय महेश्वरी (25) अपने दोस्तों अंशुल गुप्ता, राघव गुप्ता, सागर गुप्ता और पीयूष लांबा के साथ रविवार दोपहर जीआईपी स्थित वाटर पार्क में आए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे वाटर पार्क में पहुंचने के बाद धनंजय व उसके साथी कॉस्टयूम और लाकर लेने के बाद सीधे स्लाइडिंग पर पहुंचे थे। स्लाइडिंग के बाद एक-एक करके सभी लोग नीचे आए, तभी धनंजय को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

इसके बाद एंटरटेनमेंट सिटी के प्रबंधन की तरफ से एंबुलेंस में धनंजय महेश्वरी को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धनंजय को अचानक सांस में दिक्कत होने लगी और वह जमीन पर बैठ गया तभी आसपास अफरा तफरी मच गई। इस हादसे के बाद नोएडा पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और परिजनों ने बताया कि धनंजय के पैर और कमर पर चोट के निशान थे। इस मामले में एसीपी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है और इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। परिजनों की तरफ से अगर कोई शिकायत मिलती है तो इस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने में देरी होने का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मृतक धनंजय माहेश्वरी को जब सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वह जमीन पर बैठ गया, तभी अगर एंटरटेनमेंट पार्क प्रबंधन अलर्ट हो जाता और तुरंत ही उसे अस्पताल पहुंचते तो हो सकता है कि उसकी जान बच जाती। लेकिन बताया जाता है कि अस्पताल पहुंचने में थोड़ा वक्त लग गया और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एंटरटेनमेंट पार्क प्रबंधन की तरफ से 20 से 25 मिनट की देरी की गई थी।

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी
रविवार दोपहर बाद जब यह घटना हुई तब वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इस घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई और कई लोग वाटर पार्क से वापस चले गए। वहीं, नोएडा कमिश्नरेट की मीडिया सेल के मुताबिक धनंजय माहेश्वरी की मौत डूबने से नहीं हुई है। परिजनों की उपस्थिति में पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें