फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बूथ सम्मेलन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की शिरकत, कहा- हर एक बूथ पर 370 से अधिक वोट डलवाएं कार्यकर्ता

Sun, 07 Apr 2024 10:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा के बूथ सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब देश बदल चुका है। यह नया भारत है। सम्मेलन में पुलिस प्रशासन तैनात रहा।
 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के गढ़ी कटैया गांव के फार्म हाउस में रविवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा के बूथ सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि चुनाव में हर एक बूथ पर 370 से अधिक वोट डलवाने की जिम्मेदारी निभानी है। उन्होंने कहा कि अब देश बदल चुका है। यह नया भारत है। सम्मेलन में पुलिस प्रशासन तैनात रहा।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि गाजियाबाद लोकसभा चुनाव में पूरे देश में चर्चा का विषय बना है। शनिवार को देश के प्रधानमंत्री ने रोड शो किया था। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आए थे। पीएम के रोड शो में इतनी भीड़ थी पूरे देश में संदेश गया है। ऐसी भीड़ कभी देखी और न किसी कार्यक्रम में होगी। कश्मीर में पीएम नरेंद्र मोदी ने 370 हटाने का काम किया है। जब कार्यकर्ता अपने बूथ पर 370 से अधिक वोट डलवाएंगे तो पूरे देश में बड़ी चर्चा होगी। केंद्र में दस साल से भाजपा की सरकार है। दस साल के कार्यकाल में देश विकसित राष्ट्र की तरफ बढ़ा है। आज भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था है।

इससे पहले भारत एक भ्रष्टाचार करने वाले देशों की सूची में आता था। कांग्रेस की सरकार में दिन प्रतिदिन घोटाले होते थे। दिल्ली में गेम हुए, तो उनके खेल मंत्री जेल चले गए थे। कई मंत्री जेल गए। कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचारी देश की सूची में शामिल करने का काम किया है। पीएम ने 2014 में देश की सत्ता संभाली तो उन्होंने भारत की असली ताकत को सबसे सामने रखा है। आज बदलता हुआ भारत है। पीएम ने गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। सपा सरकार में बेसिक शिक्षा के स्कूलों में मात्र एक करोड़ 12 लाख बच्चे थे। आज एक करोड़ 92 लाख बच्चे स्कूल में पढ़ रहे हैं। भाजपा ने तय किया था कि अयोध्या में राम का मंदिर बनेगा। आज लोग राम के दर्शन कर रहे है। इस बार यूपी में भाजपा सभी 80 सीटें जीतने जा रही है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष की जुबान फिसली
बूथ सम्मेलन में पहुंचे जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान डिप्टी सीएम के सामने अपने संबोधन कर रहे थे। उन्होंने ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या कहकर संबोधन किया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने शब्दों को सही किया। वह कार्यक्रम स्थल पर होर्डिंग पोस्टर में लिखे अपने पद को लेकर भी चर्चा में आए। उनके होर्डिंग में जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा लिखा था। ओबीसी मोर्चा लिखे बोर्ड ज्यादातर स्थानों पर लगे थे। इस कार्यक्रम में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग, हिमांशू शर्मा, सतेंद्र पंडित, अनूप बैसला, जितेंद्र चितौड़ा, पूर्व चेयरमैन विनोद सिंह बंसल, कपिल चौधरी, आकाश गौतम, अजय गर्ग समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए
कांग्रेस की पदाधिकारी और सुप्रीम कोर्ट की वकील प्रियंका कसाना ने अपने अनेक सहयोगियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने उन्हें मंच पर बुलाकर भाजपा का पटका पहनाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें