फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आज से : मां दुर्गा के पूजन के लिए सजे मंदिर 

Fri, 08 Apr 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कलश स्थापना और हवन यज्ञ के साथ शुक्रवार से चैत्र नवरात्र शुरू हो जाएंगे। मंदिरों और घरों में मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा का आह्वान किया जाएगा। बृहस्पतिवार को शहर के मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गईं। मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


बाजारों में दिनभर खरीददारी का दौर चलता रहा। शुक्रवार को पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना होगी। इस बार नवरात्र आठ दिन के होंगे। एनआईटी स्थित सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर के पुुजारी राजकुमार ने बताया कि इस बार दूसरा और तीसरा नवरात्र एक दिन होने से एक नवरात्र घट गया है।

अष्टमी पूजन 14 अप्रैल को और नवमी पूजन 15 अप्रैल को किया जाएगा। आठों दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूप की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर के प्रधान राकेश कुमार रजक ने बताया कि  सुबह कलश स्थापना व ज्योति प्रचंड के साथ पहला नवरात्र शुरू होगा। इसके बाद नवमी तक रोजाना मंदिर में करीब एक हजार भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। शाम के समय माता की चौकी वह जागरण का आयोजन होगा।
विज्ञापन


एनआईटी व सेक्टर-22 स्थित मां वैष्णों देवी मंदिर में नवरात्र को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां भक्तों की उमड़ी भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग लगाकर गलियारा बनाया गया है। एनआईटी मां वैष्णों देवी मंदिर कमेटी सदस्य जगदीश भाटिया ने बताया कि मंदिर में रोजाना तीन से चार हजार श्रृद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी तरह जवाहर कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर, बल्लभगढ़ का श्याम मंदिर, तिगांव का महाकाली मंदिर, सेक्टर-29 स्थित हरियाणा काली मंदिर, नाथी चौक ए ब्लाक स्थित मां दुर्गा मंदिर, तीन नंबर स्थित दुर्गा मंदिर, एचएच पांच स्थित दुर्गा मंदिर, जवाहर कलोनी स्थित जगदंबा मंदिर, ओल्ड फरीदाबाद पथवारी मंदिर में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें