फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: शास्त्री भवन की सातवीं मंजिल से कूदकर वैज्ञानिक ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 23 May 2022 05:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि शास्त्री भवन के कंट्रोल रूम से दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली की एक व्यक्ति शास्त्री भवन की इमारत से कूद गया है। इस पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मृतक की पहचान राकेश मलिक के रूप में की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में कार्यरत 55 वर्षीय एक वैज्ञानिक की सोमवार को मध्य दिल्ली स्थित शास्त्री भवन की सातवीं मंजिल से कथित तौर पर कूदने के बाद मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि वैज्ञानिक की पहचान पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी निवासी राकेश मलिक के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शव शास्त्री भवन के गेट नंबर दो के सामने मिला, जिसमें केंद्र सरकार के कई मंत्रालय हैं। पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) अमृता गुगुलोथ ने कहा कि शास्त्री भवन से एक व्यक्ति के कूदने के बारे में सूचना मिली थी। जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो उस व्यक्ति की पहचान राकेश मलिक के रूप में हुई।

डीसीपी ने कहा कि संसद मार्ग थाने के अधिकारियों की एक टीम और एंबुलेंस के साथ अपराध शाखा की एक टीम मौके पर पहुंची। आगे की जांच जारी है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें