फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather : दिल्ली में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, आंधी-बरसात के कारण कई उड़ानें प्रभावित, पेड़ गिरे

Mon, 23 May 2022 07:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना जताई थी। सुबह-सुबह हुई बारिश के बाद दिन में राहत की उम्मीद है। 
विज्ञापन
तेज हवाओं से गिरे कई पेड़... - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिमी व मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण इन दिनों राजधानी में गर्मी के तेवर नरम हैं। यही वजह है कि पारा गिरकर 40 से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तड़के ही दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई थी। तेज बौछार ने गर्मी के माहौल को तो हल्का कर दिया है मगर कुछ पर्यावरणीय हानि भी की है तथा हवाई यातायात प्रभावित किया है।  

विज्ञापन


तेज हवाओं के साथ बरसात का सिलसिला सवेरे देर तक चलता रहा। इस वजह से एनसीआर के कुछ हिस्सों में बत्ती भी गुल हुई। मौसम बदले मिजाज और आंधी-बारिश के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। एयरपोर्ट ने यात्रियों से अनुरोध है कि  उड़ान की ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। दूसरी ओर, आंधी-बारिश और बिजली के कारण दिल्ली एनसीआर में कई पेड़ गिरे और हवा की रफ्तार ने आवागमन में बाधा डाली। 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना जताई थी। अगले दो दिनों तक गर्मी से मिली राहत जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 39.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कुछ देर के लिए बादलों ने आसमान में डेरा डाला, लेकिन बादल बिन बरसे ही चल दिए। हालांकि, दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा, जिससे गर्मी के तेवर नरम रहे। हवा में नमी का स्तर 29 से 77 फीसदी रहा। 
विज्ञापन


विभाग ने अगले 24 घंटे में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन के लिए यलो अलर्ट जारी है व 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान- 37 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 26 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7:10 बजे
सूर्योदय का समय: 5:27 बजे
-दिनभर तेज बादल छाए रहने के साथ तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें