फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में बदमाशों का कहर : बेटे की दुहाई दी, फिर कहा- टीवी न्यूज एंकर हूं.. तो जान बच गई

Mon, 21 Jun 2021 12:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में एक न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ से बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने लूटपाट की। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से अपने साथ हुए घटनाक्रम को लोगों के साथ शेयर किया और भगवान को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
अतुल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शनिवार देर रात एक न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ अतुल अग्रवाल से दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर वारदात को अंजाम दिया और गोली मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


अतुल ने बदमाशों को बताया कि वह पीआईबी पत्रकार हैं और उन्होंने छोटे बेटे की भी दुहाई दी, तब जाकर बदमाशों ने उन्हें छोड़ा। उन्होंने इस मामले की सूचना और शिकायत पुलिस को नहीं दी है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।



मूलरूप से बांदा निवासी अतुल ने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि शनिवार रात लगभग 1.00 बजे वह कार में सवार होकर नोएडा एक्सटेंशन से गुजर रहे थे। जैसे ही वह नोएडा की ओर से राइज पुलिस चौकी के 300 मीटर करीब पहुंचे उनका म्यूजिक सिस्टम बंद हो गया। 
विज्ञापन


वह कार रोककर पेन ड्राइव आदि चेक करने लगे तभी दो बाइक पर सवार पांच बदमाश वहां पहुंचे और कार का गेट खोलने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोला। एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी दी तो वे बाहर निकल गए। 

विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने जेब में रखे लगभग छह हजार रुपये लूट लिए। एटीएम से भी रुपये निकालने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कार्ड नहीं होने की बात कही। 

बदमाशों ने मोबाइल भी छीना, लेकिन अतुल ने उन्हें बताया कि वह इससे पकड़े जा सकते हैं। इस पर उन्होंने मोबाइल कार में फेंक दिया। एक बदमाश ने उन्हें गोली मारने के लिए कहा तो अतुल ने अपने मासूम बेटे की दुहाई दी। बदमाश केवल नकदी लूटने के बाद धमकी देते हुए फरार हो गए।

गौरव चंदेल हत्याकांड की याद हुई ताजा 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुरुग्राम स्थित कंपनी से लौट रहे सेल्स मैनेजर गौरव चंदेल की बदमाशों ने कार लूट के लिए हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद ग्रेनो वेस्ट की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया था। इसके बाद ही जिले में पुलिस कमिश्नरेट की नींव रखी गई थी। अब अतुल अग्रवाल के घटनाक्रम से फिर गौरव चंदेल हत्याकांड की याद ताजा हो गई है।
इस संबंध में कोई सूचना या लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। सोशल मीडिया से मामले की जानकारी हुई है। पोस्ट में लिखा गया स्थान और पड़ताल में पता चला है कि घटनास्थल थाना सेक्टर-49 का है।- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें