गुरुग्राम के चिनटेल्स पैराडाइसो में इमारत के एक हिस्से गिरने से दो लोगों की मौत के बाद आईआईटी दिल्ली ने आवासीय परिसर का संरचनात्मक ऑडिट किया। इस दौरान आईआईटी दिल्ली की टीम ने इमारत में इस्तेमाल सामाग्री की गुणवत्ता पर कई सवाल उठाए। साथ ही ये भी पता चला कि इमारत अपेक्षा से काफी अधिक पुरानी हो गई थी।
विज्ञापन
टीम ने व्यवस्थित संरचनात्मक विश्लेषण के लिए प्रक्रियाओं की सिफारिश की है। कहा कि परिसर के टॉवर जी में स्टील में काफी जंग लगा हुआ था। सेक्टर-109 के चिनटेल्स पैराडाइसो में टॉवर डी की छठी मंजिल के अपार्टमेंट के डाइनिंग रूम के फ्लोर के 10 फरवरी को गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जिससे पहली मंजिल तक छतें और फर्श सीधे नीचे गिर गए।