फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: नाले की दीवार गिरने से पांच मजदूर मलबे में दबे, तीन की मौत, दो घायल

Wed, 23 Mar 2022 08:50 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस और दमकल विभाग ने सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
मलवे में फंसे मजदूर को निकालता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विजयनगर के मिर्जापुर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से पांच मजदूर उसके मलबे में दब गिए। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो मजदूर घायल हो गए।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


दमकल विभाग ने बताया कि रात 2.30 बजे थाना विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार में न्यू रेनबो स्कूल के पास सड़क किनारे नगर निगम के द्वारा  सीवर बनाने का कार्य रात्रि में चल रहा था। पुलिस सूचना मिली कि सीवर की दीवार गिर गई है, जिसमें पांच मजदूर दब गए हैं।

विज्ञापन

स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रेगड की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी पांचों मजदूरों को निकालकर एमएमजी हॉस्पिटल भर्ती कराया, जहां मुनकेश मोशीन, अहजाज पुत्र शमशाद, तौकिर सभी निवासीगण बिहार को मृत घोषित कर दिया गया व सिराजुद्दीन पुत्र मुजीबुद्दिन और शाहबीर पुत्र नजीर निवासीगण अरररिया, बिहार घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

अस्पताल में मौजूद प्रवासी मजदूर अपने ठेकेदार से अस्पताल में आने की बात कर रहे हैं। आरोप है कि ठेकेदार सुबह से बार-बार पांच मिनट में आने की बात कह रहा है। पीड़ितों ने ठेकेदार को जल्दी ना आने पर जाम लगाने की चेतावनी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें