सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों के शव को लेकर सीएससी सिकंदराबाद पहुंची पुलिस परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं पिता-दोनों पुत्रों की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग सीएससी पहुंचे। सीएससी पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। मृतक के परिवार में पत्नी, एक बेटी बची है। मृतक का बाकी परिवार दिल्ली के शाहीन बाग में रहता है।