फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर बोला आतंकी घुस आया...शराबी ने पुलिस को दौड़ाया

Fri, 12 May 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
मोबाइल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पटेल नगर में शुक्रवार सुबह आतंकी के घुसने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस दौड़ी तो पता चला कि एक शराबी ने टीवी पर न्यूज में संदिग्ध आतंकी की फोटो देखने के बाद कालोनी में एक व्यक्ति को देखकर पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


उसका कहना था कि उक्त व्यक्ति उसे संदिग्ध आतंकी की तरह दिख रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।सिहानी गेट थाना क्षेत्र स्थित पटेलनगर इलाके से सुबह करीब आठ बजे एक व्यक्ति ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि कालोनी में आतंकी घुस आया है।

सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में पुलिस बल पटेल नगर जा पहुंचा और इलाके की तलाशी शुरू कर दी। काफी छानबीन के बाद जब कुछ नहीं मिला तो कॉल करने वाले को ट्रेस कर पुलिस उसके पास पहुंची। कॉल करने वाला युवक शराब के नशे में था।
विज्ञापन


उसने नशे में ही बताया कि टीवी पर एक खबर में उसने एक आतंकी की फोटो देखी थी। इसके बाद उसने घर के बाहर एक आदमी को देखा, जो संदिग्ध आतंकी की तरह दिख रहा था। सीओ मनीष मिश्र ने बताया कि युवक ने नशे में फर्जी सूचना दी थी। चेतावनी देकर युवक को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें