फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्र को डंडे से पीटा

Fri, 12 May 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
पीड़ित छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कुंडासपारा गांव के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा दो केे छात्र को शिक्षक ने जमकर पीटा। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वह क्लास में बच्चों के साथ बातचीत कर रहा था। इसी बात पर शिक्षक ने मासूम को पहले थप्पड़ मारे, फिर डस्टर और डंडे से पिटाई की, जिससे छात्र की आंख के पास बाईं तरफ जख्म हो गया है। उसके सिर में भी चोटें आई हैं। पिता ने जख्मी छात्र को पीएसची पहुंचाया। मरहम पट्टी के बाद मामले में शिक्षक को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासपारा गांव निवासी अजय कुमार का पुत्र विष्णु कुमार (7) गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। प्रतिदिन की तरह विष्णु शुक्रवार को सुबह पढ़ने के लिए स्कूल गया था।

अजय का कहना है कि स्कूल में भोजनावकाश होने पर उनका बेटा क्लास के छात्रों से बातचीत कर रहा था। इसी बात पर स्कूल के शिक्षक अब्दुल रफीक खां ने विष्णु को कई थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद डस्टर और डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान डस्टर छात्र की कनपटी पर तेजी से लगा और खून बहने लगा। इस पर छात्र रोते-बिलखते किसी तरह घर पहुंचा। उसकी हालत देखकर परिवारीजन भौचक रह गए।
विज्ञापन


आनन-फानन में विष्णु को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज करवाया गया। इसके बाद छात्र को लेकर उसके पिता थाने पहुंचे। यहां अजय ने शिक्षक अब्दुल रफीक को नामजद करते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष आरपी सोनकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच उप निरीक्षक सतीश कुमार दीक्षित को सौंपी गई है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

छात्र की पिटाई के मामले में शिक्षक अब्दुल रफीक का कहना है कि उन्होंने छात्र की पिटाई नहीं की। विष्णु गांव के कई छात्रों के साथ स्कूल परिसर में हैंडपंप पर शोर कर रहा था। उन सभी को क्लास में बैठने के लिए कहा गया। इसी बात पर छात्र क्लासरूम की ओर भागे। भागते समय विष्णु दीवार से टकराकर घायल हो गया है। उनके ऊपर साजिश के तहत आरोप लगाए जा रहे हैं। 

शिक्षक द्वारा स्कूल में छात्र की पिटाई के मामले में बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं थी अब पता चला है। छात्र की पिटाई गंभीर प्रकरण है। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें