लोहे की चादर में भी करीब आठ डिग्री सेल्सियस तापमान कम होने का दावा
कंपनी के डेमों में साधारण लोहे की चादर और पेंट वाले चादर में भी करीब 8 डिग्री सेल्सियस का तापमान कम होने का दावा किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि यह केवल घरों की छत व फैक्ट्री शेड के लिए उपयोग किया जाता है। सफेद रंग के इस पेंट की कीमत लगभग 18 रुपये प्रति वर्ग फुट है। यह लगभग 7 से 8 वर्ष तक चलता है। इसके लिए उनकी कंपनी को हाल ही में उद्यमी अवार्ड से भी नवाजा गया था। इस दौरान आईआईए और शारदा विवि के बीच एक समझौता पत्र पर दस्तखत किए गए। जिसमें शारदा विवि से पास आउट विद्यार्थियों को आईआईए सें संबद्ध उद्यमियों के इकाइयों में इंटरनशिप करने का मौका देने की बात कही गई है।
एक प्लेटफार्म पर आकर व्यापार में साझीदार बनेंगे उद्यमी
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज सिंघल ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सभी उद्यमियों को एक मंच पर लाकर व्यापार को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि देशभर के करीब दस हजार उद्यमी आईआईए के सदस्य हैं। प्रदर्शनी में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल, ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन विशारद गौतम, ग्रेटर नोएडा के वाइस चेयरमैन जेड आर रहमान समेत अन्य मौजूद रहे।