फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा के गेट पर खालिस्तानी झंडे: मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर बोला हमला, कुमार विश्वास ने कहा- देश मेरी चेतावनी याद रखे

Sun, 08 May 2022 11:21 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चुनाव से पहले हिमाचल की सियासत की हवा और गर्म होने लगी है। धर्मशाला विधानसभा के मेन गेट और चारदीवारी पर खालिस्तान के झंडे लगे होने की घटना के बाद सियासी गलियारों घमासान मचना भी शुरू हो गया है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर हमला बोला है। उधर, आम आदमी पार्टी के नेता रहे कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया, धर्मशाला विधानसभा, कुमार विश्वास - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला विधानसभा के मेन गेट और चारदीवारी पर खालिस्तान के झंडे लगे होने की घटना सामने आने के बाद सियासी गलियारों घमासान मचना भी शुरू हो गया है। चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत की हवा और गर्म होने लगी है। खालिस्तानी झंडे पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर हमला बोला है। उधर, आम आदमी पार्टी के नेता रहे कुमार विश्वास ने भी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने तजिंदर सिंह बग्गा का नाम लिए बिना भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है। उधर, खालिस्तानी विधानसभा पर झंडे लगाकर चले गए। जो सरकार विधानसभा न बचा पाए वो जनता को कैसे बचाएगी। ये हिमाचल प्रदेश की आबरू और देश की सुरक्षा का मामला है। भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है।

Trending Videos

फिर कह रहा हूं, देश मेरी चेतावनी को याद रखे- कुमार विश्वास
वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना कुमार विश्वास ने कहा कि मैंने पहले भी चेताया था। फिर कह रहा हूं, देश मेरी चेतावनी को याद रखे। मैंने पंजाब के वक्त कहा था लेकिन अब उसकी इस प्रदेश पर नजर है। कुमार ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल पर हमला इस तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि एक दिन वो पंजाब के सीएम या एक स्वतंत्र राष्ट्र(खालिस्तान) के पीएम बनेंगे। कुमार के इस बयान के बाद काफी हंगामा हुआ था।

मुख्य द्वार और चारदीवारी पर खालिस्तान के झंडे
बता दें कि प्रदेश में धर्मशाला विधानसभा के मुख्य द्वार और चारदीवारी पर खालिस्तान के झंडे लगे मिले। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसपी कांगड़ा, खुशाल शर्मा ने कहा कि हो सकता है कि यह घटना आज देर रात या सुबह हुई हो। हमने विधानसभा गेट से खालिस्तान के झंडे हटा दिए हैं। यह पंजाब के कुछ पर्यटकों की हरकत हो सकती है। हम आज केस दर्ज करने जा रहे हैं। 

 

हिम्मत है तो रात के अंधेरे में नहीं, दिन के उजाले में सामने आएं- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा परिसर के गेट पर रात के अंधेरे में खालिस्तान के झंडे लगाने वाली कायरतापूर्ण घटना की मैं निंदा करता हूं। इस विधानसभा में केवल शीतकालीन सत्र ही होता है, इसलिए यहां अधिक सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता उसी दौरान रहती है। इसी का फायदा उठाकर कायरतापूर्ण घटना को अंजाम दिया गया है, लेकिन हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस घटना की त्वरित जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मैं उन लोगों को कहना चाहूंगा कि यदि हिम्मत है तो रात के अंधेरे में नहीं, दिन के उजाले में सामने आएं।

 
विज्ञापन

एक वेक-अप कॉल जैसी है ये घटना- एसडीएम धर्मशाला
एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। यह हमारे लिए और अधिक सतर्कता के साथ काम करने के लिए एक वेक-अप कॉल की तरह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें