फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ाई झगड़े के केस के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिसकर्मियों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। दयालपुर रोड मच्छगर कॉलोनी से लड़ाई-झगड़े के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। इसमें एससी ज्योति प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। हालांकि, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान सूरज के रूप में हुई है।
विज्ञापन

ज्योति प्रसाद छायंसा थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार को सहयोगी ईएचएससी प्रमोद के साथ एक मामले के आरोपियों को पकड़ने गांव नरहावली जा रहे थे। सूचना मिली कि आरोपी सूरज मच्छगर कॉलोनी में है। दोनों ने आरोपी को पकड़ लिया और अपनी गाड़ी में ले जाने लगे। तभी आरोपी सूरज ने जोर-जोर से आवाज लगानी शुरू कर दी और अपने भाइयों को बुला लिया। कुछ ही देर में दो बाइक पर 5 लड़के लाठी-डंडे, रॉड, तलवार आदि धारदार हथियारों के साथ पहुंच गए और दोनों पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया।
इसमें हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार नजदीक स्थित अस्पताल में चल रहा है। उधर, पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले में सूरज को पकड़ लिया है। मारपीट में आरोपी 3800 रुपये, हरियाणा पुलिस का आई कार्ड, आधार कार्ड व अन्य जरूरी कागजात भी ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें