फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: 170 कंपनियों को मिली हफ्ते में पांच दिन एक शिफ्ट में चलाने की अनुमति, प्रदूषण को लेकर 12 दिसंबर तक लगाया गया था प्रतिबंध

विज्ञापन
170 companies got permission to run in one shift five days a week
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रदूषण को लेकर 12 दिसंबर तक बंद किए गए 170 कंपनियों को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने सोमवार को राहत दी है। सीएक्यूएम से मिली अनुमति के बाद अब यह कंपनियां भी सोमवार से शुक्रवार तक हफ्ते में पांच दिन एक शिफ्ट (आठ घंटे) में संचालित होगी। वहीं, उद्यमियों का कहना है कि उन्हें और राहत मिलनी चाहिए थी। तीनों शिफ्ट में कंपनियों को चलाने से ही उन्हें फायदा होगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों सीएक्यूएम ने जिले में 170 कंपनियों के संचालन पर रोक लगा दी थी। इन पर आरोप था कि उन्होंने पास से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) व पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की लाइन गुजरने के बावजूद, कनेक्शन नहीं लिए हैं और वह प्रदूषण फैलाने वाले फ्यूूल से कंपनी का संचालन कर रहे हैं। सीएक्यूएम की फ्लाइंग टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान इन कंपनियों में ग्रेप की अनदेखी पाया था। इसके बाद इन पर कार्रवाई की गई थी। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने बताया कि जिले में पहले से ही 400 के आसपास कंपनियां सोमवार से शुक्रवार तक एक शिफ्ट में संचालित हो रही है। अब सोमवार से डीजल, कोयले आदि से संचालित 170 कंपनियों को एक शिफ्ट में चलाने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए इन कंपनियों से शपथ पत्र भी लिए जाएंगे। शनिवार और रविवार को यह कंपनियां बंद रहेगी।
एचएमडी को मिली अनुमति
देश की सबसे बड़ी सीरिंज निर्माता कंपनी हिंदुस्तान सीरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड (एचएमडी) के प्रबंध निदेशक राजीव नाथ ने बताया कि सोमवार को उन्हें सीएक्यूएम से कंपनी को चालू करने की अनुमति मिल गई है। सोमवार को कंपनी में कार्य को शुरू किया गया। कंपनी को बिजली व पीएनजी से संचालित किया जाता है। बावजूद उन्हें बंद करने के आदेश दिए थे। इससे परेशानी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें