फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी बार मिलने की बात कहकर बुलाया और मार दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के सूर्या विहार पार्ट में शनिवार देर रात पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़िता अभी अस्पताल में ही है। सोमवार को उसका ऑपरेशन किया जाएगा। अभी तक की जांच सामने आया है कि आरोपी ने करीब चार साल पहले सोनू नाम की युवती से कोर्ट मरीज की थी। घायल सोनू ने पुलिस को बताया कि करीब चार साल पहले उसने अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ सचिन से प्रेम विवाह किया था। उनकी करीब डेढ़ साल की बेटी है। आरोपी सचिन दिल्ली में अपने-माता-पिता के साथ रहता था।
विज्ञापन

सचिन कुछ काम धंधा नहीं करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अनबन भी रहती थी। सचिन अपनी पत्नि के साथ मारपीट करता था। वह अपनी बेटी को दिल्ली में सास-ससुर के पास छोड़कर अलग किराये पर कमरा लेकर रहने लगी। सूर्या विहार पार्ट तीन में सचिन का मकान खाली पड़ा था। शनिवार को सचिन ने सोनू को फोन कर कहा कि आज आखिरी बार मिल लो, मैं तुम्हें शादी के पेपर दे दूंगा। वह सूर्या विहार स्थित मकान पर करीब 12 बजे पहुंच गई। वहां सचिन शराब पी रहा था। कुछ देर बात करने के बाद सचिन उसे अपने साथ ले जाने की जिद करना लगा। सोनू के मना करने पर उसने पिस्तौल सोनू की कनपटी पर लगा दी। बचने के दौरान गोली उसकी छाती में लग गई। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें