नौकरी छूटने के बाद करने लगा ठगी
पुलिस की पूछताछ में हेमंत ने बताया कि वह साल 2016 से 2018 तक उसने सोनीपत स्थित अमरोन प्राइवेट कंपनी में काम किया। उसके बाद वह दिल्ली आ गया और 2 कंपनियों एसएएस और आईसीएस के लिए रखरखाव ऑपरेटर के रूप में काम किया। कंपनी हवाई अड्डे पर बने एयरोब्रिज का रखरखाव और मरम्मत का काम करती है। कंपनी में भर्ती होने के दौरान पहचान पत्र तैयार करने के लिए एयरोड्रम एंट्री परमिट (एईपी) दिया गया था। जिसकी एक प्रति उनसे अपने पास रख ली। जनवरी 2022 में नौकरी छूटने के बाद वह बेरोजगार था। इसी दौरान उसने लोगों से ठगी की साजिश रची।
खाते में सेंध लगाने वाले दो गिरफ्तार
नजफगढ़ इलाके में पुलिस ने एटीएम बदलकर बैंक खाते में सेंध लगाने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 डेबिट और क्रेडिट कार्ड, पीओएस मशीन और 1.37 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस जालसाजों की गिरफ्तारी से तीन मामले सुलझाने का दावा किया है। मुकेश पर पहले से चोरी और ठगी के चार मामले दर्ज हैं।