फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रौब झाड़ने के लिए बन गया नकली जज, गाड़ी पर लगा रखी थी लाल बत्ती, गिरफ्तार

Mon, 27 Dec 2021 04:07 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पहाड़गंज थाना पुलिस ने आरोपी को दबोचा, ट्रैफिक पुलिस के जवानों पर झाड़ रहा था रौब, खुद को ग्रुरुग्राम का मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजीएम) बताता था। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल, छह कारतूस, सीबीआई के वकील का फर्जी आईकार्ड, नकली शील्ड और मेडल, फर्जी जज के विजिटिंग कार्ड, एक लाल बत्ती लगी कार व अन्य सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य जिले के पहाड़गंज थाना पुलिस ने एक फर्जी जज को गिरफ्तार किया है। रानी झांसी रोड पर जांच के लिए रोकने पर आरोपी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर रौब झाड़ रहा था। आरोपी से उसकी गाड़ी के कागजात और डीएल मांगने पर वह खुद को ग्रुरुग्राम का मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) बताने लगा। शक होने पर लोकल पुलिस को भी बुला लिया गया। जांच में आरोपी के फर्जी होने का पता चला। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान बख्तावरपुर, नरेला निवासी लवीश शर्मा (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस को आरोपी के पास से एक लाल बत्ती लगी कार, पिस्टल, छह कारतूस, सीबीआई वकील का फर्जी आईकार्ड, नकली शील्ड, मेडल, जज के फर्जी विजिटिंग कार्ड, फर्जी स्टांप, बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी किया गया आईकार्ड बरामद हुआ है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने वकालत की पढ़ाई करने के बाद न्यायिक सेवाओं के लिए परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ तो रौब झड़ने के लिए फर्जी जज बन गया। दो दिन की रिमांड पर लेकर पहाड़गंज थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7.30 बजे रानी झांसी रोड पर श्मशान घाट के पास ट्रैफिक पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने रांग साइड एक गाड़ी को आते देखा। कार पर लाल बत्ती लगी थी। पुलिस कर्मियों ने आरोपी को रोक लिया। आरोपी से पहले ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया तो वह पुलिस कर्मियों को ही डांटने लगा। वह खुद को ग्रुरुग्राम का सीजेएम बताने लगा। काफी देर बहस करने के बाद भी आरोपी ने गाड़ी के कागजात नहीं दिखाए। इसके बाद लोकल पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। आरोपी की कार की तलाशी लेने पर उसमें एक अवैध पिस्टल व छह कारतूस बरामद हुए। 
विज्ञापन


तलाशी लेने पर फर्जी दस्तावेज व आईकार्ड बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह कोई जज नहीं है बल्कि उसने वकालत की पढ़ाई की हुई है। इसके बाद उसने जज बनने के लिए होने वाली न्यायिक सेवाओं का एग्जाम भी दिया है। लेकिन वह पास नहीं हुआ। इसके बाद वह रौब झाड़ने के लिए खुद को ग्रुरुग्राम का जज बताने लगा। लोग भी उसके भ्र्र्र्र्रम में आ जाते थे। आरोपी हथियार कहां से लाया और उसने फर्जी जज बनकर क्या-क्या किया, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें