फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेलने से रोका तो छात्र ने जान दी

Sun, 29 Nov 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एग्जाम की तैयारी के बजाय क्रिकेट खेलने पर पिता ने डांटा तो 8वीं कक्षा के छात्र ने बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और यशोदा अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एसओ सिहानी गेट रणवीर सिंह ने बताया कि पीले क्वार्टर में मुन्नालाल गौड़ परिवार समेत रहते हैं। वह मकानों में पीओपी ठेकेदारी करते हैं। मुन्नालाल के  तीन बेटियां और दो बेटे हैं।

बेटा ओमी कविनगर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में पढ़ता था। सोमवार को उसका इंग्लिश का एग्जाम होने वाला था, शुक्रवार शाम ओमी को पढ़ाई करने के बजाय क्रिकेट खेलता देख पिता ने डांट दिया।
विज्ञापन


ओमी ग्राउंड से घर चला गया, करीब एक घंटे बाद दोस्तों से मिला तो उन्हें भी डांट की जानकारी दी। शनिवार सुबह परिजनों ने फिर पढ़ने के लिए ओमी को डांट दिया।

इसके बाद वह सुबह करीब नौ बजे नहाने बाथरूम में चला गया। काफी देर तक वह बाथरूम से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा नॉक किया।

दरवाजा न खुला तो परिजनों ने उसे तोड़ दिया। अंदर ओमी ने लोेहे के पाइप से रस्सी का फंदा लगा रखा था।

पुलिस के मुताबिक परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ओमी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ओमी की बीमार मां बेटे की मौत से सदमे में हैं।
विज्ञापन


मीडिया को मौत की वजह करंट बताया
ओमी की मौत की सूचना पर उसके  घर पहुंचे मीडियाकर्मियों को परिजनों ने बताया कि ओमी की मौत बाथरूम में करंट लगने से हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें