फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई का एटीएम बदलकर 2 लाख दो हजार उड़ाए

Sun, 29 Nov 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। एक एएसआई का एटीएम बदलकर उसके खाते से दो लाख दो हजार रूपये निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। लोहारू थाने में अभी घटना का मामला दर्ज नही किया गया है लिहाजा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद कुछ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

राजस्थान के भावठड़ी गांव निवासी व 57 वाहिनी एसएसबी में एएसआई के पद पर तैनात लीलाधर ने पुलिस को दी शिकायत ने बताया कि उसकी 22 नवंबर को शादी थी। शादी में होने वाले खर्चों के लिए उसने अपने खाते में पैसा बचाकर रखा था ताकि शादी के बाद सीाी हिसाब चुकता कर सके। उसने अपने चेचेर भाई को एटीएम देकर खाते से 10 हजार रुपये की राशि निकलवाने के लिए लोहारू भेजा था। पीएनबी लोहारू के साथ में लगे एटीएम से उनके चचेरे भाई ने 10 हजार रूपये निकाल लिए और इसी दौरान एटीएम के अंदर खड़े एक शातिर ने धोखे से उसका एटीएम बदल लिया। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने वेतन खाते के विवरण में बिहार में ली हुई सिमकार्ड का नंबर दे रखा है और रोमिंग में होने के कारण उसने अपना नंबर बंद किया हुआ था। शादी के बाद जब 24 नवंबर को अपना रोमिंग का नंबर चालू किया तो खाते से 2 लाख दो हजार रुपये कटने का एसएमएस आया। यह मैसेज देखकर वह एसबीआई बैंक लोहारू में आया और  खाते की डिटेल ली तो यह पैसा एटीएम से तथा दूसरे दो खातों में ट्रांसफर कर लिया गया था।
कार्रवाई के लिए एएसआई ने लगाई गुहार
पीड़ित एएसआई ने बताया कि इसके तुरंत बाद उसने एसएचओ लोहारू से संपर्क किया परन्तु उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई तथा उल्टे ही कहा गया कि तुम राजस्थान के हो वहीं पर जाकर कोई कार्रवाई करवाओ। पीड़ित ने बताया कि वह लगातार चार दिन से लोहारू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रहा है, लेकिन थाने में उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। थाने में कोई कार्रवाई नहीं होती देखकर पीड़ित शनिवार को डीएसपी कार्यालय में पहुंचे। वहां पर डीएसपी के रीडर विशाल ने उनकी शिकायत को डीएसपी के समक्ष रखा तथा थाने में कार्रवाई के लिए कहा लीलाधर ने बताया कि इसके बाद जब वे थाने में पहुंचे तो वहां पर थाना प्रभारी ने कहा कि वे सीसीटीवी फुटेज देखे बिना कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें