फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीबीएसई विज्ञान के संतुलित पेपर ने छात्रों को दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- 10वीं के छात्रों को ना ज्यादा आसान ना ही ज्यादा मुश्किल लगा पेपर
विज्ञापन


- औसत स्तर के छात्रों को कुछ सवालों को समझने की पड़ी जरूरत
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का शनिवार को विज्ञान का पेपर था। विज्ञान विषय के संतुलित प्रश्न पत्र ने छात्रों के डर को दूर कर दिया। छात्रों को प्रश्न पत्र ना ज्यादा आसान लगा और ना ही ज्यादा मुश्किल। हालांकि, कुछ सवाल ऐसे थे जिन्हें समझने की जरूरत पड़ी। केमिस्ट्री (रसायन) सेक्शन में एप्लिकेशन आधारित सवाल औसत स्तर वाले छात्रों के लिए थोड़े मुश्किल रहे। विज्ञान के शिक्षकों के अनुसार पेपर काफी संतुलित था, कुछ भी घुमा-फिरा कर नहीं पूछा गया था। छात्रों ने प्रश्न पत्र को काफी रूचिकर बताया। बीते साल के मुकाबले में उनको यह काफी आसान लगा।
विज्ञापन

टीजीटी साइंस की शिक्षिका लीना सिंह ने बताया कि पेपर मध्यम, आसान और औसत प्रश्नों का मिश्रण था। कई प्रश्न सीधे पाठ्यपुस्तक से ही पूछे गए थे। छात्र प्रश्नों को आसानी से हल कर पाए, लेकिन कुछ प्रश्न उच्च स्तरीय सोच-कौशल के थे। इसमें भी जिसने एनसीईआरटी किताबों का गहन अध्ययन किया होगा वह आसानी से सभी प्रश्नों को हल करने में कामयाब हुआ होगा। पेपर में निर्धारित पाठ्यक्रम के बाहर कुछ भी नहीं पूछा गया था। एक अन्य टीजीटी साइंस शिक्षक शोएब राणा ने कहा कि 80 अंक वाले इस प्रश्न पत्र में केमिस्ट्री के प्रश्नों वाले भाग में पूछे गए एप्लिकेशन आधारित प्रश्नों में औसत स्तर वाले छात्र अटके होंगे। कुल मिलाकर प्रश्न पत्र संतुलित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें