नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा, इंटेसिव डिप्लोमा कोर्सेज के लिए मार्च-अप्रैल में होने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 मार्च शाम 5:30 बजे तक है। परीक्षा शाखा ने फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन छात्र पोर्टल पर एक लिंक https://dursltdu.ac.in/DU_ExamForm_ND2023/StudentPortal/Indexpage.aspx जारी किया है। फैकल्टी, विभाग व कॉलेज को परीक्षा फॉर्म का सत्यापन 15 मार्च तक करना है। प्रवेश पत्र संबंधित कॉलेज, विभाग, फैकल्टी की ओर से परीक्षा फॉर्म की पुष्टि के बाद जारी किया जाएगा। परीक्षा फॉर्म भरने में किसी प्रकार की परेशानी आती है या गलती हो जाती है तो छात्र संबंधित फैकल्टी, विभाग व कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो