कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी के मामले (रोजाना औसत मामलों की संख्या)
- अक्तूबर-280
- नवंबर- 220
- दिसंबर- 227
- जनवरी- 391
- फरवरी- 552
- मार्च-369
यात्रियों को जागरूक भी किया गया
नियमों की अनदेखी के मामलों में कार्रवाई के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो की तरफ से लगातार यात्रियों को इस दौरान सलाह देते हुए जागरूक भी किया गया। औसतन 400 से 750 यात्रियों को रोजाना डीएमआरसी कर्मियों ने जागरूक किया ताकि नियमों की अनदेखी न हो। बावजूद इसके नियमों का पालन न करने वालों पर डीएमआरसी ने जुर्माना किया।