फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में डेंगू: तेजी से बढ़ रहे हैं मामले, कुल संख्या हुई 61, अधिक सतर्कता की जरूरत

Mon, 04 Apr 2022 10:34 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

राजधानी में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल डेंगू के मामले बढ़कर 61 हो गए हैं। बीते हफ्ते इसमें छह और मामले बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए लोगों को अब मच्छरों से और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। इस साल डेंगू के मामले बढ़कर 61 हो गए हैं। बीते हफ्ते इसमें छह और मामले बढ़ गए हैं। सोमवार को जारी दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते करीब रोजाना दिल्ली में एक न एक व्यक्ति डेंगू की चपेट में आया है। उत्तरी निगम क्षेत्र में एक और दक्षिणी निगम क्षेत्र में भी डेंगू का एक मामला इस हफ्ते सामने आया है, जबकि चार मामले ऐसे हैं, जनके निश्चित निवास स्थान की जानकारी दिल्ली नगर निगम को नहीं पता चल पाई है। मौजूदा समय इनका दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


गुमनाम मरीजों की बढ़ रही संख्या
दिल्ली में इस साल अब तक जितने भी लोग डेंगू की चपेट में आए हैं, उनमें से आधे से ज्यादा मरीज गुमनाम हैं, जिनका दिल्ली में कहीं निश्चित ठौर-ठिकाना नहीं है। निगम की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल डेंगू के 39 मरीजों के निश्चित निवास स्थान का पता नहीं चल पाया है। डेंगू की चपेट में आने के बाद ये अस्पताल में भर्ती हुए और स्वस्थ्य होने के बाद गायब हो गए।

विज्ञापन

जानबूझकर लापरवाही करते हैं लोग
दिल्ली में मच्छरों का खतरा बढ़ गया है, दूसरी तरफ लोग लापरवाही करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। दिल्ली सरकार ने बड़े पैमाने पर बेखर व असहाय लोगों के लिए रैन बसेरे बनवा रखे हैं, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जानबूझकर सो रहे हैं। सड़कों पर लापरवाही से सो रहे ये लोग मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में बड़ी आसानी से आ सकते हैं। 

खुले में साफ पानी न इकट्ठा होने दें
दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि स्वच्छता और बचाव संबंधी जन जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद तीनों नगर निगम क्षेत्रों में अनेकों ऐसी कॉलोनियां हैं, जहां खुले में जल जमाव की स्थिति बरकरार है। डेंगू से बचाव के लिए इस जल जमाव को समाप्त करना बहुत जरूरी है। क्योंकि डेंगू फैलाने वाले मच्छर जल जमाव वाले स्थानों पर आसानी से पैदा होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें