उत्तराखंड में रविवार से रूसी स्पूतनिक वी-वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। वहीं, मां बाराही धाम देवीधुरा में रविवार को बगवाल की रस्म अदा की गई। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में आज रविवार को एक दिन का राजकीय शोक रखा गया है। वहीं, रविवार को रक्षा बंधन के मौके पर प्रदेश भर में बस अड्डों पर भीड़ उमड़ पड़ी। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना टीकाकरण: देहरादून में आज से लगना शुरू हुआ स्पूतनिक-वी टीका, सीएम ने किया शुभारंभ
उत्तराखंड में पहले रूसी स्पूतनिक वी-वैक्सीनेशन केंद्र का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। रविवार को सेलाकुई स्थित ग्राफिक एरा इंस्टिट्यूट में स्पूतनिक वी-वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Kalyan Singh News: उत्तराखंड में आज रहेगा एक दिन का राजकीय शोक, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। इसके मद्देनजर उत्तराखंड में आज रविवार को एक दिन का राजकीय शोक रखा गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Raksha Bandhan 2021: उत्तराखंड में फल-फूलों से खेली जाने वाली बगवाल आज, आस्था की अनूठी कहानी तस्वीरों में
मां बाराही धाम देवीधुरा में रविवार को बगवाल की रस्म अदा की गई। फल-फूलों से खेली जाने वाली बगवाल कोरोना के कारण लगातार दूसरी बार सांकेतिक रूप से हुई। बगवाल से पूर्व फर्रों के साथ मंदिर की परिक्रमा और बाराही देवी का पूजन हुआ। बगवाल में चारों खाम (लमगड़िया-वालिग, गहरवाल और चम्याल) के योद्धाओं ने हिस्सा लिया।
रक्षाबंधन 2021: बहनों ने भाई की कलाई में बांधी प्यार की राखी, बस स्टेशन पर लगी भारी भीड़, तस्वीरें
पूरे देश के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड में भी भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। सुबह से ही देवभूमि रक्षाबंधन के रंग में रंगी नजर आई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
अलविदा कल्याण सिंह: लम्ब्रेटा स्कूटर पर पीछे बैठकर देहरादून की सड़कों पर घूमते थे कल्याण सिंह, तस्वीरें
उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान जनसभा के लिए देहरादून पहुंचे कल्याण सिंह लम्ब्रेटा स्कूटर पर पीछे बैठकर घूमा करते थे। उनके करीबी डा. बालेश्वर पाल उन्हें स्कूटर पर ही एक से दूसरी जगह लाते-ले जाते थे। घंटाघर पर उन्होंने ऐतिहासिक जनसभा की थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...