सूचना मिलते ही करीब आठ बजे एसडीआरएफ व डीडीआरएफ का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। दल ने मशक्कत के बाद आग को बुझाया और वहां फंसे सभी 44 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केमिकल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।