आम के बाग से मिला खून से लथपथ शव
युवक ने कहा कि उसे पत्नी के किसी से अवैध संबंध होने का शक था। जिसके चलते उसने पत्नी की हत्या की है। बाद में पुलिसकर्मियों ने कलियर थाने में घटना की जानकारी दी। कलियर पुलिस मेहवड़ के पास आम के बाग में पहुंची तो खून से सना युवती का शव देखा। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चुनरी और कांच का टुकड़ा भी बरामद किया है।
उधर, सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह और सीओ पल्लवी त्यागी ने कलियर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी देहात ने बताया कि युवक ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में हत्या की है। युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है।
फोरेंसिक टीम पहुंची कलियर
हत्या की सूचना मिलते ही हरिद्वार से फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। साथ ही मौके से खून से सनी मिट्टी और अन्य चीजें अपने कब्जे में ली हैं। वहीं, पुलिस युवक के परिजनों से भी मामले की जानकारी जुटा रही है।