फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lok Sabha Election: हरिद्वार में बूथ केंद्र पर वोट डालने गए मतदाता ने EVM पटकी, हिरासत में लिया

Fri, 19 Apr 2024 12:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Uttarakhand Lok Sabha Election: उत्तराखंड की पांचों सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच हरिद्वार के एक बूथ पर ईवीएम मशीन पटकने की खबर सामने आई। पुलिस ने मतदाता को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
ईवीएम तोड़ने वाले बुजुर्ग मतदाता को हिरासत में लिया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार विधानसभा के मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज में एक मतदाता ने ईवीएम मशीन का विरोध करते हुए पोलिंग बूथ पर रखी मशीन को ही नीचे पटक दिया। मतदाता जोर-जोर से चिल्लाते हुए  ईवीएम मशीन का विरोध करने लगे और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग करने लगा। फिलहाल पुलिस ने मशीन तोड़ने वाले मतदाता को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन




ये भी पढ़ें... UK Lok Sabha Phase 1 Election Live:  सुबह नाै बजे तक 10.54 % वोटिंग, हरिद्वार में EVM पटकी, हिरासत में मतदाता
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ज्वालापुर क्षेत्र के रहने वाले मतदाता मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज स्थित बूथ नंबर 126 पर एक बुजुर्ग मतदाता मतदान करने के लिए पहुंचे थे। नंबर आने के बाद जैसे ही वह अंदर पहुंचे तो उन्होंने डेस्क पर रखी ईवीएम मशीन को उठाया और नीचे जमीन पर पटक डाला। मशीन टूट गई हालांकि वह बाद में चालू रही।
विज्ञापन


यह देखते ही बूथ पर मतदाताओं में अफरा तफरी मच गई। बाहर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मतदाता को पकड़कर रेल चौकी ले गए। जहां से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें