उत्तरकाशी रेस्क्यू: फंसे 22 पर्वतारोहियों को आज निकाला गया, दो दिन में 60 सुरक्षित पहुंचे हर्षिल, अभियान जारी
उत्तरकाशी जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे पर्वतारोहियों और ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी है। आज मंगलवार को सुबह से चलाए गए अभियान में कालिंदी पास बेस क्षेत्र से 10, सतोपंथ बेस क्षेत्र से चार और जोगिन-I पास बेस क्षेत्र से आठ सदस्यों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इस तरह सुबह 11:15 बजे तक कुल 22 सदस्यों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर
कोटद्वार: UTET परीक्षा के दौरान पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी, दोस्त की जगह परीक्षा देने नगीना से आया था युवक
कोटद्वार में उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यीटीईटी) के दौरान दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने का मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान एक युवक को फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़ा गया। एसडीएम कोटद्वार संदीप कुमार के निर्देशन में आधा घंटा तक चली पूछताछ और जांच पड़ताल में यूटीईटी परीक्षा में काशीपुर के परीक्षार्थी विशाल कुमार के स्थान पर उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नगीना निवासी युवक हिमांशु परीक्षा देते हुए पाया गया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
हरिद्वार: जीएसटी विभाग की कार्रवाई, पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर मारा छापा, कागजात खंगाले जा रहे
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की टीम ने पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर छापा मारा। मंगलवार को विभाग की टीम हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अशोका पहुंची। टीम के होटल में पहुंचते ही वहां जांच की कार्रवाई शुरू की गई।
पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में दिव्यांगता प्रमाणपत्र के नाम पर पांच हजार की रिश्वत, ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने एक व्यक्ति से दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के एवज में रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की और मंगलवार को अस्पताल में कार्रवाई की। इसी दौरान डॉक्टर को शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया।
पढ़ें पूरी खबर