नेपाल सीमा से सटे गर्ब्यांग एसएसबी कैंप में भीषण आग: बुखारी फटने से हुआ हादसा, एक बैरक जलकर खाक
व्यास घाटी के नेपाल सीमा से सटे गर्ब्यांग स्थित एसएसबी कैंप (बैरक) में बृहस्पतिवार रात आठ बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बुखारी फटने के बाद कैंप में आग लगी, जिसने देखते ही देखते एक बैरक को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दीं, जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बनाया है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी तरह की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है।
पढ़ें पूरी खबर
भाजपा की सांगठनिक बैठक: उत्तराखंड पहुंचे राम माधव ने नेताओं में भरा जोश, बोले-बहुमत नहीं, इस बार बहुत मत चाहिए
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी राम माधव ने कहा कि इस बार बहुमत नहीं बहुत मत की जरूरत है। उन्होंने अपनी पहली बैठक में प्रदेश संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव में 60 पार का लक्ष्य दिया। सांगठनिक बैठक में उन्होंने नेताओं को जोश भरा।
पढ़ें पूरी खबर
देवप्रयाग: संगम तट पर गंगा के तेज बहाव में बहा राजस्थान का युवक, पैर फिसलने से हुआ हादसा, नहीं लगा सुराग
देवप्रयाग संगम तट पर एक बार फिर हादसा हो गया। अपने दोस्तों के साथ घूमने आया युवक पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बह गया।
पढ़ें पूरी खबर...