फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम अपडेट: अधिकांश क्षेत्रों से मानसून की वापसी कल से, मैदानी क्षेत्रों में हल्के कोहरे के आसार

Fri, 02 Oct 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update Today: मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाने की संभावना भी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पश्चिम मानसून अब उत्तराखंड से विदा लेने की कगार पर है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तीन अक्तूबर तक उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों से मानसून की वापसी की परिस्थितियां अनुकूल हैं। केंद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मानसून वापसी की लाइन गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा, नलिया से होकर गुजर रही है।

विज्ञापन


उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाने की संभावना भी है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों व पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

उत्तराखंड:  दून-हरिद्वार हाईवे पर अब रफ्तार पकड़ेगा काम, 320 करोड़ से 36 किमी हिस्से में सुधरेगी सड़क सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम 20.1 डिग्री रहा। पंतनगर में 33.4, मुक्तेश्वर में 23.0 और नई टिहरी में 24.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दो अक्तूबर को देहरादून में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33.0 और 20.0 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें