फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Purnima Snan: हरिद्वार में व्यवस्थाएं चाक चौबंद, 8 जोन और 32 सेक्टर में बांटा मेला क्षेत्र 

Thu, 18 Nov 2021 07:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Kartik Purnima Ganga Snan 2021: कोरोनाकाल के बाद पहली बार बिना किसी भी स्नान के लिए कोई बंदिश नहीं लगाई गई हैं। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि कार्तिक स्नान पर बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
हरिद्वार में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार 19 नवंबर को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा के गंगा स्नान पर बड़ी संख्या में यात्रियों के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की हैं। मेला क्षेत्र को 9 जोन और 32 सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की तैनाती कर दी है। शहर के अंदर और हाईवे पर जाम न लगे इसके लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। 

विज्ञापन


कोरोनाकाल के बाद पहली बार बिना किसी भी स्नान के लिए कोई बंदिश नहीं लगाई गई हैं। कार्तिक स्नान पर बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच सकते हैं। इसके लिए पुलिस ने भी व्यवस्था की है।

कार्तिक पूर्णिमा: हरिद्वार में भीड़ उमड़ने की संभावना, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से आने वालों के लिए रूट और पार्किंग प्लान जारी
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि पर्व के दौरान आतंकी घटनाओं की रोकथाम के लिए निरंतर चेकिंग की जाएगी। इसके लिए बम निरोधक दस्ते की दो टीमें तैनात की गई हैं। डॉग स्क्वायड की टीम भी लगाई गई है। 

कार्तिक पूर्णिमा 2021: उगते सूर्य को अर्ध्य देना होगा शुभ फलदायी, ये है गंगा स्नान का विशेष ब्रह्म मुहूर्त

उन्होंने बताया कि भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए घुड़सवार पुलिस की भी तैनाती की गई। स्नान के दौरान महत्वपूर्ण सूचना संकलित करने के लिए स्थानीय अभिसूचना इकाई के 12 अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। यात्रियों के डूबने की घटनाओं पर रोकथाम के लिए गंगा घाटों पर जल पुलिस के 14 जवानों व एक प्लाटून फ्लड कंपनी को मय बोट के तैनात किया गया है।

मेला क्षेत्र में चोर, उठाईगिरी व जहरखुरानी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व चौकी हरकी पैड़ी प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम को नियुक्त किया गया है। स्नान पर्व के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए विशेष यातायात योजना तैयार की गई जो समय पड़ने पर तत्काल लागू की जाएगी। 

विज्ञापन

गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी प्रकरण को लेकर अधिकारी तैनात 

स्नान पर्व के दौरान ज्ञान गोदड़ी प्रकरण को देखते हुए प्रस्तावित स्थल (भारत स्काउट एवं गाइड कार्यालय) पर पृथक जोन बनाया गया है। जिसके प्रभारी अधिकारी, जोनल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी व सेक्टर अधिकारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष स्तर के अधिकारी को नियुक्त किया गया है।

दूसरी तरफ इसी प्रकरण को लेकर सिख समुदाय के लोगों को जनपद हरिद्वार और हरकी पैड़ी पहुंचने से रोकने के लिए जिले की सीमाओं पर स्थित चेक पोस्ट पुलिस को विशेष चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया है। 

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। बृहस्पतिवार की शाम से ही सभी अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कर दिए गए हैं। हाईवे पर सीपीयू व यातायात पुलिस लगातार गश्त कर यातायात को सुचारु कराएगी। 
- डॉ. योगेंद्र कुमार रावत, एसएसपी, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें