पुलिस ने कॉटेज में घटना को अंजाम देने वाले लोगों की वायरल वीडियो के आधार पर पहचान की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
केयरटेकर समेत कई के दर्ज किए बयान
सतखोल में सलमान खुर्शीद के कॉटेज में हुई घटना के बाद पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। केयरटेकर सुंदर लाल और उसके परिजनों के साथ ही अन्य लोगों की के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं।
यह भी पढ़ें... किताब पर बवाल: नैनीताल में सलमान खुर्शीद के घर आगजनी और पथराव, कहा- यह हमला मुझ पर नहीं हिंदू धर्म पर
इधर, सलमान खुर्शीद के कॉटेज में आगजनी, तोड़फोड़ और फायरिंग के बाद क्षतिग्रस्त दरवाजों और खिड़कियों को सही करने का काम गुरुवार से शुरू कर दिया गया है।