फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़िये का आठ दिन पुराना शव मिलने से सनसनी

Tue, 02 Aug 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
जंगल में एक कांवडिये के शव मिलने से सनसनी फैल गई। हैरान करने वाली बात यह है कि कांवडिये का शव कई दिन तक पेड़ पर लटका रहा,लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन


चंडी देवी पैदल मार्ग के पास जंगल में एक कांवड़िये ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार को श्रद्धालुओं की नजर कई दिन पुराने शव पर पड़ी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कांवड़िये का शव करीब आठ दिन पुराना बताया जा रहा है। उसकी शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है।

श्रद्धालुओं ने दी पुलिस को सूचना
चंडी देवी पैदल मार्ग के पास जंगल में मंगलवार को एक कांवड़िये का शव मिलने से सनसनी फैल गई। श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाई।

जिस पर श्यामपुर थाना प्रभारी अनुज सिंह व चंडी चौकी प्रभारी महावीर रावत मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त का प्रयास किया।

पुलिस ने माना खुदकुशी का मामला
करीब 40 वर्षीय कांवडिय़े का शव पेड़ की नीचे पड़ा हुआ था और फंदे से लटकने का निशान गले पर साफ नजर आ रहा था। पुलिस प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला मानकर चल रही है।
विज्ञापन


हालांकि कपड़ों से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिल पाया कि जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पर हुलिये के आधार पर माना जा रहा है कि कांवड़ मेले के दौरान किसी दूसरे जनपद से कांवडिय़ा हरिद्वार आया होगा।
विज्ञापन


शव का हुआ पोस्टमार्टम
किसी कारण उसने पेड़ से लटककर जान दे दी। एसओ अनुज सिंह ने बताया कि कांवड़िये ने प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसकी शिनाख्त के लिए फोटो आस पास के जिलों में भी भिजवाए जा रहे हैं।

शव का वजन बढ़ने पर टूटी डाली
पुलिस की मानना है कि कांवड़िये ने पेड़ की डाली पर कपड़े का फंदा बनाया और उस पर लटककर जान दे दी।

कई दिन तक शव लटके रहने से उसका वजन बढ़ गया और डाली टूट गई। जिससे शव नीचे आ गिरा। शव के पास ही टूटी हुई डाली भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें