फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced Result: अच्छे अंक न लाने वाले होनहार न हों उदास, 10 अंकों पर भी खुले रहेंगे आईआईटी के द्वार

Mon, 05 Oct 2020 11:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • एक साल के प्रिपरेटरी कोर्स में ले सकेंगे दाखिला, कोर्स पूरा करने पर सीधे सेकेंड ईयर में मिलेगा एडमिशन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजीनियरिंग की सबसे मुश्किल प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने वाले होनहार निराश न हों। महज 10 अंक लाने वाले छात्रों के लिए भी आईआईटी के द्वार खुले रहेंगे। इन छात्रों को आईआईटी के प्रिपेटरी कोर्स में दाखिले का मौका मिलेगा। इस कोर्स को पास करने के बाद उन्हें सीधे आईआईटी में द्वितीय वर्ष में प्रवेश मिल जाएगा। 

विज्ञापन


जेईई एडवांस में मात्र 2.625 प्रतिशत अंक लाने पर भी छात्रों को आईआईटी द्वारा संचालित एक साल के प्रिपरेटरी कोर्स में प्रवेश लेने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इस कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्रों के पास एडवांस में भी शामिल होने का एक एक्स्ट्रा मौका मिलता है।

यह मौका एससी, एसटी व दिव्यांग कैटेगिरी के छात्रों के लिए होता है। देश भर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रिपरेटरी कोर्स संचालित किया जाता है। इसमें प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी को कोर्स पूरा करने पर द्वितीय वर्ष में डायरेक्ट एंट्री मिलती है। अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि गत वर्षों के मुकाबले इस साल कटऑफ काफी नीचे चला गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रिपरेटरी कोर्स उन सीटों के लिए होता है, जो कि खाली रह जाती हैं। ओबीसी की खाली सीटें तो जनरल में कन्वर्ट हो जाती हैं लेकिन एससी, एसटी, दिव्यांग श्रेणी की सीटें कन्वर्ट नहीं होती हैं। इन्हीं सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।

किसकी कितनी रही कटऑफ
जनरल-35
जनरल ईडब्ल्यूएस-31.5
ओबीसी-31.5
एससी-17.5
एसटी-17.5
दिव्यांग-17.5
प्रिपरेटरी कोर्स-8.75

विज्ञापन

अच्छी रैंक नहीं आई तो न घबराएं

जेईई एडवांस रिजल्ट में बेहतर प्रदर्शन न कर पाने वाले छात्र-छात्राएं निराश न हों। अगर वह आईआईटी में एडमिशन न ले पाएं तो उनके पास एनआईटी, ट्रिपल आईटी सहित देश के तमाम तकनीकी संस्थानों में दाखिले का विकल्प मौजूद रहे।

जेईई एडवांस में कम स्कोर वाले छात्रों के लिए अभी जेईई मेन कॉमन रैंक लिस्ट का विकल्प है। इसके आधार पर उनकी काउंसिलिंग भी छह अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। परीक्षा विशेषज्ञ एवं बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी के मुताबिक एनआईटी, ट्रिपलआईटी हैदराबाद, एनएसआईटी दिल्ली, आईआईएससी बंगलुरू, एआईटी पुणे, एमएनएमआईआईटी जयपुर जैसे तमाम ऐसे इंजीनियरिंग संस्थान हैं, जहां जेईई मेन के स्कोर के आधार पर दाखिला ले सकते हैं। इनमें से कई संस्थानों में जेईई-मेन की काफी पीछे की रैंक के आधार पर भी प्रवेश संभव होता है।

उत्तराखंड में अभी मौका
उत्तराखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए वैसे तो यूटीयू की काउंसिलिंग के पहले चरण के रजिस्ट्रेशन पूरे होने के बाद च्वाइस फीलिंग चल रही है, लेकिन इसके बाद भी मौका है। इसके बाद सभी संस्थानों के स्तर पर मेरिट बनाकर एडमिशन किए जाएंगे। लिहाजा, अगर आप उत्तराखंड में ही एडमिशन लेना चाहते हैं तो उसके लिए भी तैयारी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें