विधि दाखिलों की प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) का रिजल्ट सोमवार को जारी हो गया। एक बार फिर देहरादून के होनहारों ने इस परीक्षा में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी है।
विज्ञापन
क्लैट का आयोजन होने के बाद इसके कुछ सवालों पर सवाल खड़े हो गए थे। इसके बजाए क्लैट कंसोर्टियम ने इसकी संशोधित आंसर-की जारी की थी। इस आधार पर कंसोर्टियम ने साफ किया था कि इस साल 150 के बजाए 147 अंकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया।
सोमवार को नतीजे आए तो मेधावी उत्साहित नजर आए। खबर लिखे जाने तक देहरादून में अभिलाषा बंसल ऑल इंडिया 55वीं रैंक के साथ सबसे आगे थीं। इसके अलावा तमाम और होनहारों ने प्रवेश परीक्षा में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी।