फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विधानसभा चुनावों की घोषणा कर सकते हैं सीएम रावत'

Sat, 04 Jun 2016 04:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत जनविरोधी नीतियों के कारण जनता, अपनी पार्टी में अलग-थलग पड़ गए हैं। इसी परेशानी में वह राज्यसभा चुनाव के बाद राज्य विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि बांटी जा रही लालबत्तियों को कांग्रेस के ही विधायक लौटा रहे हैं। उनके विधायक लगातार रावत सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री ने मंत्री बनाने के लिए दस से अधिक विधायकों से वायदा किया होगा। अब जब असलियत खुल रही है तो पार्टी में विद्रोह हो रहा है।

लंढौरा कांड को बताया सीएम की साजिश
इसी तरह राज्यसभा चुनाव, पीडीएफ  को लेकर भी कांग्रेस में मुख्यमंत्री की खिलाफत हो रही है। यहां तक कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी नाराज हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लंढौरा के घटनाक्रम ने पूरे देश में कांग्रेस सरकार की जो फजीहत हुई, उसने मुख्यमंत्री को जनता से अलग कर दिया है। लंढौरा में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के महल पर हमला, बवाल, आगजनी मुख्यमंत्री के इशारे पर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें