फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: बेरोजगारों को चूना लगाने वाला कछुआ गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो खिंचवाकर करता था ठगी 

Wed, 20 Oct 2021 11:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

पुलिस ने आरोपी सौरभ और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी। गिरफ्तारी नहीं होने पर गैर जमानती वारंट लिए।
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ फोटो खिंचवा कर बेरोजगार युवाओं को चूना लगाने वाले शातिर सौरभ कौशिक उर्फ कछुआ को हरिद्वार की रानीपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। सौरभ नेताओं के साथ खींची अपनी फोटो बेरोजगार युवाओं को दिखाकर झांसे में लेता था। पुलिस के अनुसार आरोपी सौरभ बेरोजगार युवाओं को कार्मिक विभाग दिल्ली, शिक्षक और नर्स के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर 40 लाख से अधिक की की ठगी कर चुका है।

विज्ञापन


रुड़की: विदेशी करेंसी के नाम पर ग्रामीण से दो लाख की ठगी करने वाले तीन लोग गिरफ्तार

रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि टिबड़ी निवासी दुर्गा प्रसाद ने कि आरोपी से उसकी मुलाकात देहरादून में हुई थी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग दिल्ली में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर सौरभ कौशिक उर्फ कछुआ निवासी गंगा विहार थाना गोकुलपुरी दिल्ली, मनोज, सोमेश पंत और दीपक ने दुर्गा प्रसाद से दो लाख रुपये लिये। नौकरी भी नहीं लगवाई और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। देहरादून नगर कोतवाली में पिछले साल जून में जीरो एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद मुकदमा देहरादून से रानीपुर कोतवाली ट्रांसफर हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी सौरभ और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी। गिरफ्तारी नहीं होने पर गैर जमानती वारंट लिए। पुलिस के मुताबिक इस बीच सौरभ की दिल्ली में लोकेशन मिली। उपनिरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल सत्येंद्र यादव और पंकज देवली ने जाल बिछाकर मंगलवार रात आरोपी के घर छापा मारा और उसे दबोच लिया। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें