फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी केस: नारसन बॉर्डर से निकली शहीद किसानों की अस्थि कलश यात्रा, दी श्रद्धांजलि

Wed, 20 Oct 2021 10:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को यात्रा बहादराबाद क्षेत्र में निकलेगी।
विज्ञापन
अस्थि कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शहीद हुए चार किसानों और एक पत्रकार की अस्थि कलश यात्रा बुधवार को नारसन बॉर्डर से निकाली गई। झबरेड़ा और भगवानपुर के विभिन्न गांवों में पहुंची यात्रा का जगह-जगह किसानों ने फूल बरसाकर स्वागत किया और शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों की शहादत का हिसाब देना होगा।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर खुली जीप में जिलेभर के लिए अस्थि कलश यात्रा की शुरुआत हुई। सुबह लगभग 11 बजे अस्थि कलश यात्रा नारसन बॉर्डर से नारसन कस्बे, नारसन कलां, टिकोला कलां, लखनोता चौराहा होते हुए झबरेड़ा-पुहाना रूट पर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों फूलों से यात्रा का स्वागत कर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी। विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा निकाले जाने के बाद अस्थियों को वापस मंगलौर गुड़ मंडी स्थित शहीद स्थल पर रखा गया।

भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को यात्रा बहादराबाद क्षेत्र में निकलेगी। शाम को अस्थियां दीनारपुर स्थित गुरुद्वारे में रखीं जाएंगी। जिले के विभिन्न गांवों मेें यात्रा निकलाने के बाद शहीद किसानों की अस्थियां 23 अक्तूबर को हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी। इस मौके पर भाकियू के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, महामंत्री अरविंद राठी, मनोज, पीरू, ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप राठी, सचिन, अमित, बबलू, सोहनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर किसानों ने दी श्रद्धांजलि
भगवानपुर पहुंची अस्थि कलश यात्रा का टोल प्लाजा पर किसानों ने फूलों से स्वागत किया। इस दौरान दो मिनट मौन धारण कर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में किसानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। शहीदों की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे। किसानों ने शहीदों के परिवारों को आर्थिक मदद देने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर नीटू सैनी, विनोद प्रजापति, सौरभ प्रजापति, चौधरी राज सिंह, धर्म सिंह, मुकेश पुंडीर, सतेंद्र सैनी, प्रवीण सैनी, मोहन त्यागी, कदम सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें