फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन के 13वें दिन अन्न जल ग्रहण किए बिना की ड्यूटी

विज्ञापन
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर महंत इंद्रेश अस्पताल के परिसर में काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन क? - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं की जिला इकाई से जुड़े कर्मचारियों ने बुधवार को आंदोलन के 13वें दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए ड्यूटी की। दून अस्पताल, सीएमओ दफ्तर समेत पूरे जिले में इन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आंदोलन में हिस्सा लिया। संघ ने चेतावनी दी कि कोई ठोस निर्णय न होने पर 16 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

दून अस्पताल और अन्य अस्पतालों व कार्यालयों में हुई बैठकों में कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया कि सरकार, स्वास्थ्य महानिदेशालय और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की ओर से मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पदोन्नति के अलावा कर्मचारियों को उद्यान विभाग के माली की भांति तकनीकी स्टाफ में शामिल किया जाना, पौष्टिक आहार भत्ता, जोखिम भत्ता, पुलिस के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भांति एक माह का मानदेय समेत विभिन्न मांगें शामिल हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, महामंत्री सुनील अधिकारी, उपाध्यक्ष नेलसन अरोड़ा, दीपक धवन, प्रवक्ता शिवनारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत, संयुक्त सचिव रविन्द्र सिंह, ऑडिटर महेश कुमार, गुरुप्रसाद गोदियाल, त्रिभुवन पाल, नवीन, शीशपाल, मूलचंद चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

ऐसे होगा आंदोलन
- 16 से 21 अगस्त तक ड्यूटी करते हुए जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, पीएचसी और सीएमओ कार्यालय पर गेट मीटिंग
- सीएमओ और प्रमुख अधीक्षक, परिसर निदेशक के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन
- 23 अगस्त को सभी जिलों के कर्मचारी सद्बुद्धि यज्ञ करेंगे
- 24 व 25 अगस्त को हर जिले में रैली कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन
- 26 अगस्त से हर जिले में क्रमिक अनशन
- 10 दिन बाद आमरण अनशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें