फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTO: कौन हैं मिस्ट्री गर्ल धनश्री वर्मा, जो बनेंगी क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की दुल्हनियां

Sun, 09 Aug 2020 12:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया में सबसे नटखट और सीनियर खिलाड़ियों के लाड़ले युजवेंद्र चहल अपनी नई जिंदगी की पहली सीढ़ी चढ़ चुके हैं। मस्तमौला अंदाज के लिए मशहूर युजी ने शनिवार को मंगेतर धनश्री के साथ अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर दुनिया को चौंका दिया। किसी ने भी यह उम्मीद नहीं की थी कि आईपीएल तैयारियों के बीच चहल कुछ इस तरह की खबरें देंगे। यह भी पढ़ें: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने की सगाई, सोशल मीडिया पर मंगेतर के साथ शेयर की दिलकश फोटो

विज्ञापन

2 of 10
अपनी मंगेतर के साथ युजवेंद्र चहल - फोटो : ट्विटर
बहरहाल, तस्वीर पोस्ट होते ही यह खबर आग की तरह फैल गई। अब फेसबुक-ट्विटर या इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर युजवेंद्र को उनके फैंस और साथी खिलाड़ी बधाई दे रहे हैं। साथ ही लोगों में यह जानने की भी बेताबी है कि आखिर धनश्री वर्मा हैं कौन?
विज्ञापन

3 of 10
धनश्री वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
धनश्री वर्मा डॉक्टर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर हैं। यानी वह ब्यूटी विद ब्रेन का जबरदस्त उदाहरण हैं।

4 of 10
धनश्री वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी तादाद में फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर धनश्री को पांच लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
धनश्री वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
धनश्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके ढ़ेर डांस वीडियोज मौजूद हैं। वह पेशेवर कोरियोग्राफर और फिटनेस ट्रेनर हैं।
विज्ञापन

6 of 10
धनश्री वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं धनश्री यू-ट्यब पर भी हिट हैंं, जहां बड़ी संख्या में अपने डांस के वीडियो अपलोड किए हुए हैं।

विज्ञापन

7 of 10
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ धनश्री वर्मा पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन दोनों ने बेहद चालाकी से इस रिश्ते को दुनिया से छिपाए रखा।

 

8 of 10
धनश्री वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

धनश्री टिकटॉक पर भी काफी एक्टिव थीं और कई वीडियोज भी बना चुकीं थीं।

9 of 10
अपनी मंगेतर के साथ युजवेंद्र चहल - फोटो : ट्विटर

यह पहला मौका था जब युजवेंद्र चहल और धनश्री ने सोशल मीडिया पर अपनी कोई तस्वीर साथ में शेयर की हो।

विज्ञापन

10 of 10
धनश्री वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अब जब धनश्री भारतीय क्रिकेटर की पत्नी बनने जा रही हैं, तो उनकी लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग भी स्वभाविक तौर पर बढ़ेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें