फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI प्रमुख गांगुली बोले- VIVO का IPL से निलंबन मामूली झटका, वित्तीय संकट की स्थिति नहीं

Sun, 09 Aug 2020 12:17 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र से चीनी कंपनी वीवो को टाइटल प्रायोजक से हटाए जाने के बाद पहली बार बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने इस मामले पर बात की है। गांगुली ने वीवो के निलंबन को सिर्फ एक मामूली झटका बताया है। बोर्ड प्रमुख ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि आईपीएल के प्रायोजक रहे वीवो के निलंबन से वित्तीय संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। आईपीएल का 13वां सत्र 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के चलते भारत में चीनी उत्पादों के बहिष्कार की मांग तेज हो गई है। बोर्ड पर भी वीवो के साथ अपने करार को खत्म करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसके चलते बोर्ड को यह फैसला लेना पड़ा। गांगुली ने शनिवार को एक वेबिनार के दौरान कहा कि मैं इसे वित्तीय संकट नहीं कहूंगा। यह केवल एक छोटा सा झटका है।
विज्ञापन

3 of 4
आईपीएल - फोटो : IPL twitter
उन्होंने कहा कि बीसीसीआई की नींव बहुत मजबूत है। खेल, खिलाड़ी और पुराने प्रशासकों ने इसे इतना मजबूत बना दिया है कि बीसीसीआई इस तरह की स्थितियां संभालने में सक्षम है। गांगुली ने कहा कि बीसीसीआई के पास इस प्रकार की परिस्थितियों के लिए हमेशा प्लान बी होता है। आप पहले से ही स्थिति को भांपकर अपने सारे विकल्प खुले रखते हैं। समझदार लोग, ब्रांड और बड़ी कॉरपोरेट कंपनियां ऐसा करती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए 2199 करोड़ रुपये (प्रत्येक वर्ष करीब 440 करोड़ रुपये) में आईपीएल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे। सालाना वीवो प्रायोजन राशि का आधा हिस्सा आठ फ्रेंचाइजी में बराबर बराबर बांटा जाता है जो 27.5 करोड़ रुपये तक आता है। दोनों पक्षों ने इस सत्र के लिए आपसी रजामंदी से अलग होने की योजना बनाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें