फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sachin Tendulkar: गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु आचरेकर को याद कर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, कही दिल की बात, जानें

Sun, 21 Jul 2024 06:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सचिन के गुरु रमाकांत आचरेकर अब इस दुनिया में नहीं है। दो जनवरी 2019 को मुंबई में निधन हो गया था। सचिन को मास्टर-ब्लास्टर बनाने में आचरेकर का अहम योगदान रहा। उन्होंने सचिन को ही नहीं बल्कि विनोद कांबली, अजित अगरकर, चंद्रकांत पंडित और प्रवीण आमरे जैसे कई दिग्गज क्रिकेटरों को निखारा है।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर-रमाकांत आचरेकर - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज पूरी दुनिया गुरु पूर्णिमा मना रही है। भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी इस खास मौके पर अपने बचपन के गुरु को याद किया। सचिन ने इस खास दिन की महत्वता को समझाते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा वह दिन है जब हम अपने गुरुओं को हमारे जीवन में बदलाव लाने के लिए उनकी गहरी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देते हैं।
विज्ञापन

सचिन के गुरु का हो चुका निधन
सचिन के गुरु रमाकांत आचरेकर अब इस दुनिया में नहीं है। दो जनवरी 2019 को मुंबई में निधन हो गया था। सचिन को मास्टर-ब्लास्टर बनाने में आचरेकर का अहम योगदान रहा। उन्होंने सचिन को ही नहीं बल्कि विनोद कांबली, अजित अगरकर, चंद्रकांत पंडित और प्रवीण आमरे जैसे कई दिग्गज क्रिकेटरों को निखारा है। भारतीय क्रिकेट में इस अहम योगदान के लिए उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया था।
विज्ञापन

गुरु को याद कर भावुक हुए सचिन
सचिन ने लिखा,  "गुरु पूर्णिमा वह दिन है जब हम अपने गुरुओं को हमारे जीवन में बदलाव लाने के लिए उनकी गहरी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देते हैं। आज, मैं आचरेकर सर को याद करता हूं और उनके द्वारा मेरे जीवन में किए गए बदलाव के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। आचरेकर सर क्रिकेट में अपने योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता थे। खेल और अपने खिलाड़ियों के प्रति उनका समर्पण बेजोड़ था। उनकी तरह ही, कई कोच भारत में खेलों की बेहतरी के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। ओलंपिक के करीब आने के साथ, मैं ओलंपिक खेलों के सभी कोचों को उनके समर्पण और प्रेरणा के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। राष्ट्र आपके योगदान के लिए बहुत आभारी है। पेरिस ओलंपिक में सभी कोचों और उनके खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें